फ़रवरी 7 रांची, नगर में कल कई स्कूलों में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विकास पब्लिक आवासीय विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी। इस अवसर पर प्राचार्य वी.श्याम कुमार ने बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक योजनाबध्द तरीके से परीक्षा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक लाने के लिए समय प्रबंध भी आवश्यक है। स्कूल प्रबंधन के निदेशक संजय कुमार ने अच्छी शिक्षा के लिए अनुशासन और संस्कार को आवश्यक बताया। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। स्वागत भाषण कुलेश्वर और धन्यवाद ज्ञापन सुरभि ने दिया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य रेखा देवी, डी.के. तिवारी, सुनीता विश्वकर्मा समेत अन्य शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सिटी पब्लिक स्कूल
हिन्दपीढ़ी सेकेंड स्ट्रीट स्थित सिटी पब्लिक स्कूल
में भी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा दस के
छात्रों ने स्वागत गान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस
मौके पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। शिक्षिका साफिया
नाहिद को स्कूल की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी।
प्रधानाध्यापक मोहम्मद मसूद ने कहा कि श्रीमती साफिया का
विद्यालय के प्रति योगदान सराहनीय रहा जिसे भूला नहीं जा
सकता है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य कहकशां, छात्र-
छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे।
लिटिल एंजल्स विद्यालय
लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुनदाग में आयोजित विदाई समारोह
में बतौर अतिथि मोहम्मद साबिर हुसैन ने स्कूल के बेहतर
कार्य की सराहना की और कहा कि यहां के बच्चे काफी
प्रतिभाशाली हैं। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत
किया। इस अवसर पर विद्यालय में बेहतर पढ़ाई करने वाले तथा
प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फारिया सबा, सचिव मसूद कच्छी,
कहकशां, सुशीला रानी, वरका, छात्र-छात्राएं एवं
अभिभावकगण उपस्थित थे।




