फ़रवरी 16, रांची, रांची, लाला लाजपत राय सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पुंदाग में बारहवीं कक्षा के छात्रों को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को ग्यारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य पीके ठाकुर ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई के साथ ही अनुशासनबध्द होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप गुलाब के पौधों की भांति बने, जिसका संसर्ग पाकर वहां की मिट्टी भी सुवासित हो जाय।




