Welcome to Jharkhand Education :: Right place for your Education

" Welcome to our site, to create and maintain the Jharkhand's largest and most comprehensive information about academic, professional education. Find info on colleges, professional institutes, universities, courses, admissions, fees structure, and details on entrance exam, online education and study options in Jharkhand and India. To achieve this, we will constantly redefine creation and delivery innumerable compact services that will enable us to become an irreplaceable part of the life of everybody."
EDUCATION NEWS  

EDUCATION NEWS


मैट्रिक-इंटर परीक्षा आज से, तैयारियां पूरी

फ़रवरी 22, रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद, जैक द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जैक द्वारा सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
जैक की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने आज यहां बताया कि कदाचार और भयमुक्त परीक्षा संचालित करने के लिए सभी केंद्राधिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिला में परीक्षा नियंत्रण कोषांग गठित किया गया है। राज्य भर में परीक्षा के लिए 1194 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। मैट्रिक के 806 परीक्षा केंद्रों पर 4,34,638 परीक्षार्थी और इंटर के 388 परीक्षा केंद्रों पर 3,32,590 शामिल होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में बने 130 केंद्र, मैट्रिक परीक्षा के लिए रांची जिले में 100 और इंटर के लिए 36 केंद्र बनाए गए है। इसमें मैट्रिक में 4,11,173 और इंटर में 46525 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया गया है कि सुबह से ही परीक्षा नियंत्रण कक्ष काम करने लगेगा। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की नियुक्ति की गयी है। रांची के प्रत्येक सेंटर के लिए एक चार का पुलिस बल जोनल दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। केंद्राधिक्षकों को निर्देश जारी किया गया है कि अगर किसी तरह की चोरी होती है, तो इसके लिए वे जिम्मेदार होंगे। किसी भी केंद्र पर चोरी कराने वाले या सहयोग कराने वाले को बिना वारंट गिरफ्तार करने का भी निर्देश उपायुक्त सह दंडाधिकारी की ओर से दिए गए है।


 Institutes & Universities

Schools

Universities / Colleges

Management

Computer Education

Engineering & Technology

Medical

Law Institutes

Pre-School

Distance Learning

Polytechnics

Coaching Centres

Others