Welcome to Jharkhand Education :: Right place for your Education

" Welcome to our site, to create and maintain the Jharkhand's largest and most comprehensive information about academic, professional education. Find info on colleges, professional institutes, universities, courses, admissions, fees structure, and details on entrance exam, online education and study options in Jharkhand and India. To achieve this, we will constantly redefine creation and delivery innumerable compact services that will enable us to become an irreplaceable part of the life of everybody."
EDUCATION NEWS  

EDUCATION NEWS


भवनाथपुर को मिला दो प्लस टू विद्यालयों का तोहफा

फ़रवरी 16, रांची, भवनाथपुर (गढ़वा), भवनाथपुर प्रखंड वासियों के लिए सरकार की ओर से दो आवासीय उच्च विद्यालयों का तोहफा मिला है। प्रखंड के अत्यंत पिछड़े क्षेत्र चौबे मझिगावां गांव में भारत सरकार की ओर से आवासीय आश्रम टेन प्लस टू विद्यालय की स्वीकृति दी गयी है। विद्यालय का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। हरिजन- आदिवासी और पिछड़ी जाति बहुल क्षेत्र में आश्रम आवासीय प्लस टू विद्यालय का खुलना गौरव की बात है। ग्रामीणों ने इसका स्वागत किया है। उच्च शिक्षा के लिए इस इलाके में कोई व्यवस्था नहीं थी। भवनाथपुर के अंचल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उक्त विद्यालय के लिए पांच एकड़ जमीन दी गयी है, जो केतार- कांडी मुख्य पथ से बिल्कुल सटी हुई है।
इसी प्रकार प्रखंड के मकरी गांव के अलताबांध टोले में मॉडल विद्यालय की स्थापना के लिए भी पांच एकड़ जमीन अंचल पदाधिकारी दीपक कुमार ने उपलब्ध कराई है। उक्त जमीन भी भवनाथपुर- केतार मुख्य पथ में सिंघीताली गांव के पास है। यह मॉडल विद्यालय भी टेन प्लस टू आवासीय विद्यालय है। संभावना है कि एक साल के अंदर दोनों ही विद्यालयों का भवन बनकर तैयार हो जाएगा और वर्ष 2013-14 के सत्र से पढ़ाई भी प्रारंभ हो जाएगी। आश्रम विद्यालय संभवतः गढ़वा जिले का पहला विद्यालय भवनाथपुर में खुलेगा। इससे सिध्दनाथ चौबे, विनय कुमार चौबे, रामसुन्दर दास सहित सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


 Institutes & Universities

Schools

Universities / Colleges

Management

Computer Education

Engineering & Technology

Medical

Law Institutes

Pre-School

Distance Learning

Polytechnics

Coaching Centres

Others