फ़रवरी 17, रांची, एक्सआईएसएस में आयोजित दो दिवसीय ‘पनाथ’ कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस दौरान आयोजित दो दिवसीय ‘पनाथ’ कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस दौरान आयोजित रंगोली, वार आफ वड्र्स, टी शर्ट पेंटिंग, अंत्याक्षरी, एकल एवं समूह नृत्य, फैशन शो आदि में बड़े उत्साह से युवाओं ने भाग लिया। इसके पूर्व प्रात: मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे संस्थान के निदेशक फादर अलेक्स एक्का ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘पनाथ’ कार्यक्रम में आईआईएम, बीआईटी और एक्सआईएसएस के लगभग 300 विद्यार्थी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। कार्यक्रम का कल अन्तिम दिन है। शाम में आयोजित रॉक बैंड का छात्रों ने खूब लुत्फ उठाया।




