फ़रवरी 18 ,रांची : भारत के
पूर्वी क्षेत्रों के छात्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय
पाठयक्रम मुहैया कराने के उद्देश्य के साथ सफायर
इंटननेशनल स्कूल हरदग-रांची के पास स्थित एक हरा-भरा
क्षेत्र के लिए आधुनिक स्कूलिंग की तकनीकी उत्कृष्टता
लेकर आया है। पूरे कैंपस में वाई-फाई नेटवर्क की सुविधा,
और ‘स्मार्ट’ कक्षाओं और प्रयोगशालाओं जैसी सुविधाएं
छात्रों के संपूर्ण विकास के प्रमुख साधन साबित होंगे।
हमारा स्कूल सीबीएसई से संबध्द है और यूनीवर्सिटी ऑफ
कैंब्रिज इंटरनेशनल एक्जामिनेशन ने इसकी अकादिमियों की
गुणात्मक शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाया है।
स्कूल के विजन के बारे में विस्तार से बताते हुए मोहित
साहू, चेयरमैन, सफायर इंटरनेशनल स्कूल ने कहा, ”विभिन्न
अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों पर विस्तृत शोध करने के बाद,
सफायर इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना मेरे पिता स्व. किशोर
प्रसाद शाहु के इस क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्थान की
स्थापना के सपने को पूरा करने के लिए की गई थी। स्कूल हर
10 बच्चों पर 1 अध्यापक की व्यवस्था करके प्रत्येक बच्चे
के व्यक्तिगत विकास की आकांक्षा रखता है। शिक्षा के अलावा
हम योगा, खेल, स्वीमिंग और अन्य कार्यकलापों, जो छात्रों
के संपूर्ण विकास सुनिश्चित करते हैं, पर भी विशेष ध्यान
दिया जाता है।”
सफायर इंटरनेशनल स्कूल ने बहुत ही कम समय में अपने को
भली-भांति स्थापित कर लिया है और आज यह जीवन के विभिन्न
क्षेत्रों में अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।
चेयरमैन सह-संस्थापक, सफायर इंटरनेशनल स्कूल ने स्कूल के
पाठयक्रम के बारे में बताया, ”सफायर इंटरनेशनल स्कूल की
गिनती देश के उन चुनिंदा स्कूलों में की जाती है जो दोहरा
पाठयक्रम यानी कक्षा 12 तक सीबीएसई का पाठयक्रम और कक्षा
10 तक का पाठयक्रम मुहैया कराता है।




