फ़रवरी 17, रांची, धनबाद के बीआईटी सिंदरी परिसर में सॉफ्टवेयर टेक्नालॉजी पार्क स्थापित होगा, इसके लिए राज्य सरकार ने जमीन आवंटन का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बीआईटी सिंदरी परिसर धनबाद में सॉफ्टवेयर टेक्नालॉजी पार्क ऑफ इंडिया के केन्द्र खोले जाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने इस सॉफ्टवेयर टेक्नालॉजी पार्क की स्थापना के लिए धनबाद जिले के झरिया प्रखण्डान्तर्गत मौजा- रोहड़ाबांध में कुल तीन एकड़ भूमि निःशुल्क अंतर्विभागीय हस्तांतरित कर सूचना प्रावैधिकी विभाग को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके लिए 10,000 वर्ग फुट बिल्ट- स्पेस भी राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने इस बाबत शीघ्र साफ्टवेयर टेक्नालॉजी पार्क के लिए समझौता करार कर एक करोड़ रु. का अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।




